दुर्ग
दुर्ग, 6 जुलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार गत दिवस 2 जुलाई को परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे एवं डॉ. सतीश मेश्राम जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेंक्टर 9 भिलाई के सभागार में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बैठक ली गई। बैठक में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 10 जुलाई तक मोबिलाईजेशन फेस में दम्पती की काउंसिलिंग कर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साघनों की लाईन लिस्टिंग कर नसबंदी आपरेशन हेतु पंजीयन किये जाने एवं द्वितीय फेस 11 जुलाई से 24 जुलाई तक सर्विस डिलवरी फेस जिसमें इच्छुक लक्ष्य दम्पत्तियों को स्थायी साधन महिला/पुरूष अस्थायी साधन गर्भ निरोधक गोली, प्रसव उपरांत आयुसीडी निवेशन, गर्भपात आयुसीडी, कंडोम का वितरण किया जाएगा।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग दुर्ग, भिलाई और सेक्टर 9 के चिकित्सकों एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा रैपिड एंटीजन संभावित डेंगू पॉजिटिव मरीज के रक्त सीरम की एलिजा जांच उपचार रिकार्ड केसंबंध में चर्चा कर आपसी तालमेल से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी डेंगू, मलेरिया रोकथाम हेतु सतत सहयोग किया जाने का निर्णय लिया गया.