दुर्ग

न नौकरी मिली न पैसा, भाजयुमो ने गृह मंत्री का पुतला फूंका
05-Jul-2021 6:59 PM
न नौकरी मिली न पैसा, भाजयुमो ने गृह मंत्री का पुतला फूंका

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव की शीघ्र हो गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित साहू  के निर्देश पर ग्लोब चौक भिलाई में भाजयुमो विशेष सदस्य विशाल शाही के नेतृत्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया। 

विशाल शाही ने आरोप लगाया कि लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी राष्ट्रीय सचिव युथ कांग्रेस द्वारा की गई। कांग्रेस ने प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन जिस तरह मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के गृहजिले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता युवाओ के भविष्य के साथ खेल रहे हंै। उनको ठगी का शिकार बना रहे हंै, यह बहुत दुखद विषय है, एवं इस तरह के अन्य युवा जो भी ठगी का शिकार हुए हंै, भाजयुमो उनके साथ खड़ी है।

विशाल शाही ने कहा कि अगर प्रशाासन 3 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही नहीं करते है, तो भाजयुमो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। 
इस अवसर पर भाजयुमो के अविनाश प्रधान, शीतल सिंह, आकाश सोनी, भूषण, आदर्श द्विवेदी, तेजस, कृष्णा , पीटर, बिट्टू, अभिषेक, सिरीस, नितेश, हिमेश, बिठ्ठू, मोनू, आकाश, प्रमोद, सुजल, पुरूषोत्तम, चाड्डद, अमन, छोटू, पियूष गायकवाड़, विशिष्ठ, भरत, जीत, धरम, राजवीर सुशील आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट