दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण का रिसाली निगम क्षेत्र बन रहा चोरों का पनाहगाह-पूनमचंद
05-Jul-2021 6:57 PM
दुर्ग ग्रामीण का रिसाली निगम क्षेत्र बन रहा चोरों  का पनाहगाह-पूनमचंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई,  5 जुलाई। मरोदा निवासी भाजपा युवा नेता पूनमचंद सपहा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छतीसगढ़ प्रदेश का सबसे हाईप्रोफाइल जिला दुर्ग जहाँ वर्तमान मे रिसाली निगम क्षेत्र चोरो का पसंदीदा पनाहगाह बना हुआ हैं। आए दिनों कहीं ना कहीं चोरी की घटना घट रही हैं और ये आम बात सी होने लगी हैं चोरो द्वारा घर दुकान गाड़ी तो गाड़ी पालतू मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं।

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं मे बेतहाशा बढ़ोतरी गम्भीर  चिन्ता का विषय होना चाहिये किन्तु शासन प्रशासन की निरंकुशता  निष्क्रियता का खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं आज क्षेत्र की स्थिति भयावह होती जा रही हैं और जनता मे सरकार प्रशासन के प्रति आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही हैं और जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस रही हैं। गृहमंत्रीको  जिला गृहविभाग पुलिस प्रशासन अपराध शाखा को इन घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करनी चाहिए।


अन्य पोस्ट