दुर्ग

पार्षदों एवं रहवासियों ने महापौर को बताई वार्ड की समस्याएं
02-Jul-2021 5:50 PM
पार्षदों एवं रहवासियों ने महापौर को बताई वार्ड की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जुलाई। 
निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने गुरुवार को वार्ड 3 और 4 नया तालाब होते हुए मठपारा, सारथी पारा, गया नगर, वार्ड 4 प्रधानमंत्री आवास गली राजीव नगर, मुक्तिधाम, प्रतिमा चौक, पुसाई डबरी समेत वार्ड के स्लम बस्ती की समस्याओं का जायजा लिया. साइकिल से वार्ड 3 और 4 पहुंचे महापौर ने बस्ती और कॉलोनी के गलियों में घूम-घूम कर सडक़ों और नालियों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने वार्ड इंजीनियरों को निर्देशित कर कहा कि वार्डों में इस तरह की समस्या क्यों आ रहा है। 

उन्होंने कहा बारिश के समय सडक़ों और नालियों की किनारे झाडिय़ां उग आती है. जिससे बारिश का पानी जाम होने की स्थिति बनती है ऐसे जगहों की साफ सफाई तत्काल कराएं. उन्होंने स्लम बस्ती और मोहल्लों में घंटों रहकर वार्ड के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से  रूबरू हुए. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा बारिश का मौसम है वार्ड के सडक़ों पर, सडक़ किनारे पानी का भराव न हो उसका निराकरण तत्काल करें. भ्रमण के दौरान एमआईसी दीपक साहू, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मडावी, सुरेश भारती, मायूब अली, संजीव धनकर, एनी पीटर, दुष्यंत देवांगन, राजकुमार साहू, आनंद कपूर ताम्रकार और नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट