दुर्ग

रोका-छेका अभियान शुरू
02-Jul-2021 5:47 PM
रोका-छेका अभियान शुरू

दुर्ग, 2 जुलाई। निगम सीमा अंतर्गत गोकुल नगर पुलगांव स्थित छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा रोका छेका पर राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर से पकडक़र लगाए आवारा मवेशी का तिलक व आरती उतार कर गौठान में सुरक्षित रखा है. इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, सतीश देवांगन, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, संदीप वोरा, शिव शर्मा, प्रकाशधर दीवान, हमर गौठान समिति के सदस्यगण महिला स्व सहायता संचालन मौजूद थे।

गोकुल नगर गौठान में समिति के सदस्यों के साथ बैठक ली गई. बैठक में निर्देश दिया गया कि मवेशियों के उचित देखभाल एवं पशुओं के चारे की व्यवस्था करेंगे.  रोका छेका की परंपरा आज पुलगांव स्थित गौठान में निभाई गई। इसके लिए निगम द्वारा तैयारियां की गई।  इसमें पारंपरिक पद्धति के अंतर्गत रोका छेका की रस्म किया गया.
 


अन्य पोस्ट