दुर्ग

14 बाइक बरामद, 5 बंदी
01-Jul-2021 7:06 PM
14 बाइक बरामद, 5 बंदी

दुर्ग, 1 जुलाई। विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 मोटरसाइकिल को जब्त किया है। 
क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी को लेकर पुलिस की टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रखी हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने अविनाश उर्फ निहाल रामटेके निवासी बांसपारा दुर्ग, फैजान कुरैशी आदर्श नगर दुर्ग, इरफान बैग वार्ड नंबर 7 लुचकी पारा, भरत सहगल सुभाष चौक बोरसी तथा गणेश साहू बजरंग चौक बोरसी को पकड़ा। इन सभी ने मोटरसाइकिल चोरी में लिप्त होना स्वीकारा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश बागड़े, उप निरीक्षक युवराज देशमुख, मुकेश सोरी, आरक्षक कुलेश्वर साहू, राजेंद्र तिवारी, नरेंद्र ठाकुर, आरक्षक शौकत हयात खान, किशोर सोनी, बालमुकुंद एवं जमालुद्दीन का विशेष योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट