दुर्ग

हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
01-Jul-2021 7:01 PM
हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के चंद घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जुलाई।
उरला दारू भट्टी के पास मंगलवार की सुबह मिली लाश मामले पर से पर्दा उठ गया है। तीन आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मोहन नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पत्रवार्ता लेकर मामले का खुलासा किया। वार्ड 56 भगत कोठी महावीर चौक बघेरा निवासी भारद्वाज उर्फ पप्पू ठाकुर 28 जून की शाम को 6 बजे घर से निकला था जो वापस घर नहीं पहुंचा। 29 जून की सुबह लगभग 9 बजे उरला रोड दुर्ग में उसका रक्तरंजित शव मिला था। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। हत्यारों की खोज के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। मोहन नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी तोरण सोनी उर्फ छोटू (23 वर्ष) निवासी पानी टंकी के पास बघेरा, पवन पटेल  (28 वर्ष) निवासी पटेल पारा दुर्ग तथा मुकेश साहू (27)  निवासी पटेल पारा बघेरा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। सघन पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकारा। उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रमेश शर्मा, राजेश देवांगन, अशोक साहू, आरक्षक अलाउद्दीन, नरेन्द्र सहारे, अजय विश्वकर्मा, मनीष अग्निहोत्री, ओम प्रकाश देशमुख, शकील खान, प्रशांत पाटणकर, राजेश साहू, रोमनाथ विश्वकर्मा, शाहरुख खान, प्रदीप ठाकुर आदि की सराहनीय भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट