दुर्ग
दुर्ग, 23 जून। सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले 2 प्रकरणों में दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कुछ घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया।
सिटी कोतवाली दुर्ग में साइबर टीम लाइन सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चे से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच पर एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा, जिसने 10 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया था। इसके खिलाफ धारा 67 67 बी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
थाना प्रभारी राजेश बागड़े ने बताया कि एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी शिकायत मिली थी। इस पर भी तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी विजेंद्र सिसोदिया (23) डिंग रोदा देवास मध्यप्रदेश वर्तमान निवासी सुभाष नगर ने महिला संबंधी अश्लील वीडियो क्लिप अपलोड किया गया था। इसके खिलाफ भी अपराध दर्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ धारा 67 67, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश बागड़े, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, आरक्षक शौकत भीम एवं खुर्रम का विशेष योगदान रहा।