दुर्ग

आपसी विवाद में मारपीट
23-Jun-2021 6:58 PM
आपसी विवाद में मारपीट

दुर्ग, 23 जून। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद का बदला लेने आरोपियों ने प्रार्थी की कार को रोककर कार में तोड़ फोडक़र जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। 
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी चेतना सिन्हा निवासी इंदिरा नगर उतई के घर 20 जून को बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने प्रार्थी के दोस्त मनीष कुमार, दीपक निर्मलकर, वैभव साहू आए थे। रात में वैभव का विवाद आरोपी गिरीश कुमार के साथ हो गया। प्रार्थी ने उस समय आरोपी गिरीश को समझा बुझा कर भेज दिया था। 22 जून को जब प्रार्थी व उसके दोस्त चारामा से वापस आ रहे थे तब सांई कालोनी के पास गिरीश कुमार, सोनू देवांगन एवं अन्य ने कार को रोका और मनीष के बारे में पूछे। 
इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए डंडे से मारने का प्रयास किए। जिससे कार क्रमांक सीजी 07 बी जेड 7068 के चालक साइड का कांच व दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। 
कार के बोनट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। किसी तरह प्रार्थी व उसके दोस्त वहां से बचकर निकले थे।

 


अन्य पोस्ट