दुर्ग

शासकीय कन्या विद्यालय वैशाली नगर में योगाभ्यास
22-Jun-2021 7:12 PM
 शासकीय कन्या विद्यालय वैशाली नगर में योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जून।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर में योग दिवस के अवसर पर छात्राओं व शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीता लोधी, उपाध्यक्ष छग राज्य अन्त्यावासी सहकारी वित्त एवं विकास निगम थीं। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया। 

शाला की प्राचार्य संगीता सिंह बघेल ने योगा को वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में बहुत लाभकारी बताया। छात्राओं ने सूर्य नमस्कार विभिन्न प्राणायाम व रिद्यिक योग नृत्य प्रस्तुत किया। शाला की शिक्षिका नंदिता प्रकाश, रितु हांडा तथा अरुणा बनायित ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण अनुनय श्रीवास्तव एवं श्रीमती बरखा सोनी ने किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश लिमेश, सदस्य  नीलू लिमेश, रतनचंद गोयल, शारदा प्रसाद पाटकर, शगुफ्ता परवीन व बिमान दास भी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट