दुर्ग

सुराना कॉलेज के आठ शोधार्थी राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक बने
22-Jun-2021 7:05 PM
सुराना कॉलेज के आठ शोधार्थी राजनीति  विज्ञान के सहायक प्राध्यापक बने

दुर्ग, 22 जून। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक पद के परिणाम जारी कर दिया गया है. जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से सम्बद्ध सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के शोध केन्द्र राजनीति विज्ञान विषय के आठ शोधार्थियों अमृतेष शुक्ला, अदिति तलवरे, भानुप्रताप सिंह, बृजभूषण वर्मा, हर्षा साहू, शंकरलाल माथुर, अखिलेश कुमार उइके एवं स्नेहा दुबे का चयन सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान के पद पर हुआ है। 

शोधार्थियों के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डी.आर. भावनानी, पूर्व प्राचार्य एवं शोध निर्देशक डॉ. डी.एन. सूर्यवंशी, विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. आयशा अहमद, डॉ. विभा सिंह, डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. अलका मेश्राम, डॉ. बी.एन. मेश्राम, डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. अविनाश कुमार लाल, डॉ. रीना मजुमदार, डॉ. मणिमेखला शुक्ला, डॉ. प्रदीप कुमार जामुलकर, डॉ. विजयलक्ष्मी देवांगन ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट