दुर्ग

योग दिवस पर जगह-जगह आयोजन
22-Jun-2021 5:28 PM
योग दिवस पर जगह-जगह आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 जून। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर छत्रपति शिवाजी गु्रप आफ इंस्टीट्यूशन द्वारा योगा दिवस पर योग व मेडिटेशन का अभ्यास वर्चुअल मोड पर कराया गया। कार्यक्रम में सीएसआईटी के प्राचार्य डॉ. पी. के घोष, रजिस्ट्रार राजेश वर्मा, डीन एकाडमिक डॉ. संतोष कुमार शर्मा, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सी.एस. शर्मा, आईटी के विभागाध्यक्ष प्रभास गुप्ता, मेकाट्रॉनिक्स के विभागाध्यक्ष निशांत शुक्ला, एनएसप्रभारी डॉ. प्रतिभा कुरूप, अन्य फेकल्टी मेम्बर्स, विद्यार्थीगण एवं एनएसएस वॉलियन्टर्स शामिल हुए।

वर्चुअल मोड योगा फार वेलनेस एवं बी विथ योगा बी एट होम थीम पर कराये गये इस कार्यक्रम में विद्यार्थीगण पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्राप्त किए. इस कार्यक्रम को एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रतिभा कुरूप ने कॉडिनेट किया। राजीव नायर द्वारा योग ध्यान एवं स्ट्रेस मैनेजमेन्ट का सेशन समय समय पर स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों के अलावा आईआईटी, एनआईटी, आईआईटी, जीईसी एवं अन्य इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसर्स एवं रिसर्च स्कॉलर के लिए करा चुके है।

 छत्रपति शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपना संदेश देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज पूरा विश्व योग को स्वीकार कर चुका है।

न्यायाधीशों ने वर्चुअल माध्यम से किया योग

कोरोना संक्रमण काल की अवधि को देखते हुए फिजिकल रूप से कोई भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना संभव नहीं होने से तथा कई न्यायाधीशगणों को कोविड संक्रमण होने तथा उनके उपचार तथा शारीरिक स्वस्थता को ध्यान में रखते हुए 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आनलाइन वर्चुअल माध्यम से योग क्रियाएं समस्त न्यायाधीशगणों को दिये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर आज न्यायाधीशगणों को योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। योग दिवस पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिले के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट