दुर्ग

अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग
21-Jun-2021 7:30 PM
अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग

छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना ने टीआई को सौंपा ज्ञापन 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 21 जून।
छतीसगढ़ीया क्रांति सेना द्वारा अवैध कारोबार पर रोक लगाने पुलगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में गैर छत्तीसगढ़ीया और कुछ जनप्रतिनिधि के मिलीभगत से लगातार दारू-गांजा के अवैध कारोबार चल रहा है, साथ जिनके विरोध में और जमीन दलालों द्वारा किसानों को बहला फुसला कर उनकी जमीन को बेचा जा रहा है। इस कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना के  सेनानी ने पुलिस प्रशासन को उचित कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन देने के दौरान छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना दुर्ग के दुर्ग ग्रामीण के सचिव कामेश साहू, दुरुग जिला मीडिया प्रभारी किशन ठाकुर, प्रकाश पटेल, पंकज चतुर्वेदी, दीपक चंदेल, भूपेंद्र बेलचंदन, मुकेश साहू, अजय साहू, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र सिन्हा, मनीष देशलहरा  गोपी यादव लेखराम बन्छोर शामिल रहे।


अन्य पोस्ट