दुर्ग

जेवरा सिरसा एवं हथखोज उपकेंद्र के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कार्यपालक निदेशक
21-Jun-2021 5:43 PM
जेवरा सिरसा एवं हथखोज उपकेंद्र के कार्यों  का जायजा लेने पहुंचे कार्यपालक निदेशक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जून। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल 33/11 केव्ही उपकेंद्र जेवरा सिरसा एवं हथखोज के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। श्री पटेल ने क्षेत्र में चल रहे कृषि पंपों के विद्युतीकरण एवं इंडस्ट्रियल फीडर मेंटेनेंस के कार्यों का जायजा लिया। उनके द्वारा अधिकारियों से लो वोल्टेज संबंधी समस्याओं को दूर करने एवं कृषि पंप के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपभोक्ता शिकायतों पर त्वरित निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री पटेल ने सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को प्रसारित किए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ए.के. गौराहा एवं एस.आर. बांधे, कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार बिजौरा, सहायक अभियंता नवीन साहू, एस.के. कुमार एवं मनीष अग्रवाल तथा कनिष्ठ अभियंता दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट