दुर्ग
दुर्ग, 21 जून। 15 जून रात्रि 8.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन पंचायत का चुनाव हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी कैलाश चंद बाकलीवाल को बनाया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी, उपाध्यक्ष सुरेश जैन, जय श्री को, मंत्री संदीप लोहारिया, उप मंत्री रमेश सेठी, कोषाध्यक्ष महिंद्र पाटनी को बनाया गया। श्री दिगंबर जैन समाज के महावीर गंगवाल, विमल बडज़ात्या, भगचंदजी जैन, कमल पाटनी, रत्नेश गोधा, इंदर पाटनी, जिनेन्द्र पाटनी, लाल चंदजी बोहरा, सुभाष बाकलीवाल, ललित जैन, सुरेंद्र गोधा, मनीष बडज़ात्या, राजेश छाबड़ा, सुनील गंगवाल, महेश बोहरा, संतोष छाबड़ा, अनिल पाटोदी, अमित गोधा, मनीष पाटनी, दीपक लुहाडिय़ा, धीरज बाकलीवाल, चंदू बडज़ात्या, राजेश गोधा, सुनील लुहाडिय़ा, सुशील पाटनी, मनीष बालचंद, अक्षय जैन, मनोज जैन, अनिल गोधा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
मनीष बडज़ात्या ने बताया कि इस चुनाव में पूरे दुर्ग समाज के दिगम्बर जैन परिवार सम्मिलित है. इसमें दिगम्बर जैन समाज की दो शाखा खण्डेलवाल व परवाल जैन समाज के लगभग 200 परिवार का समाज है।