दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 जून। सांसद विजय बघेल ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पद्मश्री, देश की धरोहर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले मिल्खा सिंह के निधन से भारत मां ने अपना एक अनमोल रतन खो दिया, हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं भगवान यह प्रार्थना करता हूं कि अगर पुनर्जन्म सत्य है तो मिल्खा सिंह को भारत मां की धरा में एक बार फिर से उन्हें जीवन प्रदान करें।
वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन ने कहा कि उनके नाम से फिल्म बनी है, मगर उन्होंने इसका कोई शुल्क नहीं लिया, केवल 1 रुपए लेकर आगे आने वाली पीढ़ी को यह मैसेज दिया कि केवल पैसे के लिए ही काम न करें, अपने देश के लिए भी काम करें।उन्होंने कहा कि उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती, यह भारत के लिए अपूर्ण क्षति है। शोक सभा में भाजपा जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन ने भी श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने कहा कि मिल्खा सिंह भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव उनका नाम दर्ज रहेगा, वे हमेशा हर भारतीयों के दिलों में बसते रहेंगे। निशु पांडेय ने भाग मिल्खा भाग के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्होंने देशभक्ति का जस्बा देश के जन-जन तक पहुंचाने में बहुत मदद की और मिल्खा सिंह को हर घर तक पहुँचाया।
शोक सभा में प्रमुख रूप से भिलाई विधायक विद्या रतन भसीन भाजपा जिला महामंत्री भिलाई शंकर लाल देवांगन सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह शारदा गुप्ता ,करमजीत सिंह उज्जवल दत्ता राजीव चौबे रतन सिंह धर्मेंद्र सिंह निशुपांडे हरिशंकर चतुर्वेदी, राजेश सिंह शिवशंकर यादव श्रीनिवास मिश्रा ,हंसराज पटेल, बॉबी परमजीत सिंह खिलेश वर्मा, दानेश्वर राव सीपी सिंह खूबचंद वर्मा विनोद उपाध्याय राहुल साहू पुर्व पार्षद दीपक रवाना भागचंद जैन संजय साहू शिवाजी राजेश गुप्ता सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे