दुर्ग
युवक की डूबने से मौत
20-Jun-2021 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 जून। नदी में नहाने उतरे चरोदा निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक चरोदा रेलवे कालोनी निवासी ई- देव्यांश (17) सुबह साइकिलिंग करने घर से निकला था। खारून नदी पर महादेव घाट में वह अपने दोस्तों के साथ नहाने उतर गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी देव्यांश के दोस्तों ने मोबाइल से मृतक के परिवार वालों को दी। दिव्यांश 12वीं कक्षा पास किया था। बताया जाता है कि देव्यांश व उसके तीनों दोस्तों को तैरना नहीं आता था परन्तु वे नहाने उतर गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे