दुर्ग
ट्रक की चपेट में महिला की मौत
20-Jun-2021 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 जून। पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही महिला गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण गिर गई और बाजू से जा रहे ट्रक के नीचे आ गई, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोटें आई। भिलाई 3 थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम औरी निवासी अनिता यादव अपने पति जनक यादव के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर ग्राम औरी मार्ग से भिलाई 3 की ओर आ रही थी। इसी दौरान जनक यादव की मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी अनिता यादव बाजू से जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 27 के. 6777 के पीछे चक्के के नीचे आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे