दुर्ग
छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पुन: आरंभ
14-Jun-2021 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 जून। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण महाविद्यालय में प्रवेश विलंब होने तथा परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित होने के कारण पंजीयन हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पोर्टल को पुन: प्रारंभ किया गया है। इसमें छात्रवृत्ति से वंचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्र्ग के विद्यार्थी अपना पंजीयन 16 जून तक वेबसाईट पर करा सकते हैं। इसमें संस्थाएं 10 से 17 जून तक प्रस्ताव या स्वीकृति लॉक कर सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे