दुर्ग
झीरम घाटी के शहीदों को किया याद, श्रद्धांजलि
26-May-2021 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 मई। बस स्टैंड डुमरडीह मिनी माता चौक में नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृृत्व में झीरम कांड की बरसी पर शहीद कांग्रेसी नेताओं व सुरक्षाकर्मियों को को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
मंगलवार को कैंडल लाइट जलाकर और दो मिनट मौन रहकर शहीदों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, उप सरपंच प्रदीप पाटिल, पार्षद प्रहलाद वर्मा, कोमल सोनवाणी, शैलेश देवांगन, कैलाश देवांगन, पंच नवल किशोर सिंह, लोकेश जोशी, साजिद खान, ओंकार चतुर्वेदी,देवा मार्कंडेय, रविदास बंजारे, मिथलेश नारंग, उमेश पाटिल, डुमरडीह महिला अध्यक्ष अनिता पुरैना, उपाध्यक्ष कुसुमलता जांगड़े, सुशीला बाई गायकवाड़, नवीन वर्मा, संदीप बघेल, जाधव इत्यादि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे