दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नंदिनी अहिवारा, 9 मार्च। भाजपा जिला दुर्ग के कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अहिवारा मंडल से 09 पदाधिकारियों को जिला का दायित्व दिया गया जिसमें अहिवारा नगर पालिका एवं मंडल अध्यक्ष नटवर ताम्रकार को जिला महामंत्री एवं चंचल बाफना को सह-कोषाध्यक्ष, मनीषा डाहरे को जिला मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य में ईश्वर शर्मा, सतीश साहू, अनुज साहू, रमेश पटेल, कृष्ण कुमार खेलवार एवं विशेष आमंत्रित सदय में लक्ष्मण क्षत्रिय ने जगह बनाया। नियुक्ति के पश्चात् अहिवारा मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अहिवारा बस स्टैंड में फूल माला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार का भी स्वागत् किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से भूपेन्द्र सिंह, पार्षद शिब्बू अग्रवाल, पार्षद चुम्मन जोशी, पार्षद भगवान सिंह नेताम, निर्मेश मिश्रा, विनोद गंधर्व, युवा मोर्चा महामंत्री हरि वर्मा, उपाध्यक्ष ओमकार साहू, शैलेन्द्र अग्रवाल, अमित साहू, प्रेमसागर चतुर्वेदी, विकास जैन आदि उपस्थित थे।