दुर्ग
अरुण टोपनो का निधन
01-Feb-2021 1:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 1 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक अरूण टोपनो का 1 फरवरी को सुबह हाईटेक अस्पताल पहुंचने से पहले निधन हो गया। वे 58 साल के थे। अरूण टोपनो भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसम्पर्क विभाग में पूर्व में सेवाएं दे चुके हंै। सूर्य विहार निवासी श्री टोपनो विगत दिनों व्यक्तिगत कार्य से बाहर गए हुए थे। कल रात को ही भिलाई लौटे थे। रात में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण आज सुबह निवास के नजदीक हाईटेक अस्पताल इलाज के लिए उन्हें ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे