दुर्ग
पैसों की बात पर मारपीट
17-Nov-2026 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 नवंबर। मूर्ति विसर्जन एवं पैसों की बात को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ विवाद करते हुए मारपीट की, इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया की प्रार्थी मुकेश कुमार साहू सडक़ पारख ग्राम चंदखुरी निवासी है और वह दूध बेचने का काम करता है। 15 नवंबर की रात को वह अपनी दुकान पर था। उसी समय गांव का आरोपी उमेश देशमुख, सूरज यादव, नयन चंद्राकर व उसके अन्य साथी दुकान पर आए और मूर्ति विसर्जन एवं पैसों की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की जिससे प्रार्थी को चोटें आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे