दुर्ग

दिवाली पर समाजसेवी अच्युत राव ने बांटी मिठाई
07-Nov-2026 7:46 PM
दिवाली  पर समाजसेवी अच्युत राव ने बांटी मिठाई

दुर्ग, 7 नवंबर। रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले सभी कुली, रिक्शा चलाने वाले एवं परिसर में छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले लोगों को समाजसेवी जी अच्युत राव एवं उनकी पत्नी जी जगदंबा ने दिवाली के अवसर पर मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्य करने वाले, छोटे दुकानदारों को खुशी के अवसर पर मिठाई बांटने से उन्हें शांति मिलती है। उन्होंने प्रतिवर्ष दीपावली, होली, अपने जन्मदिन के अवसर आदि पर स्टेशन परिसर में मिठाई व फल का वितरण करते रहते हैं।


अन्य पोस्ट