दुर्ग

कवि सम्मेलन
21-Oct-2026 5:41 PM
कवि सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अक्टूबर।
 गंजपारा दुर्गोत्सव समिति दुर्गा धाम पुरानीगंज मंडी के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कवियों में अपनी कविता का पाठ किया।
अतिथियों में मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, आर एन वर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समिति के संरक्षक संतोष रूंगटा, संजय रुंगटा, चतुर्भुज राठी, किशोर जैन, विनीत जैन, रवि पिडिआर, अमित यादव, जितेंद्र राठी, तुलसी साहू, सुरेश गुप्ता शामिल हुए।
कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे दुर्ग के युवा कवि मयंक शर्मा ने अपने संचालन से पूरे कार्यक्रम का समां बांध दिया तिरंगे के पांच रंग पर श्रोताओं ने खड़े होकर आशीर्वाद दिया। नालंदा बिहार से आयी कवित्री अल्पना आनंद ने ओढऩी गीत से लोगों के मध्य धार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। इंदौर से आये कवि एकाग्र शर्मा ने शिव राम हनुमान पर शानदार मुक्तक प्रस्तुत किया। प्रयागराज से आये हास्य बम अखिलेश द्विवेदी ने हास्य व्यंग का संगम प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए सुदीप भोला ने वर्तमान स्थिति बच्चियों का मोबाइल पर रिल बनने की विडंबना पर शानदार कविता पढ़ी। मुंबई से आए गीतकार चंदन राय ने शानदार गीत प्रस्तुत किया।


अन्य पोस्ट