दुर्ग
दुर्ग, 19 अक्टूबर। तितुरडीह मोहन नगर स्थित मदरसा में पढ़ाई कर रहा बालक अचानक लापता हो गया। बालक के पिता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 137 2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोईन अशरफी न्यू बस्ती सोन डोंगरी वार्ड नंबर 2 थाना कबीर नगर रायपुर निवासी है और वह फैंसी सामान बेचने का काम करता है। उसका लडक़ा अहमद राजा 14 साल 10 माह की आयु का है जो तितुरडीह मदीना मस्जिद के पास मदरसा मोहन नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 16 अक्टूबर की सुबह 8.30 बजे वह बिना किसी को बताए मदीना मस्जिद के पास से कहीं चला गया है। इसकी जानकारी मदरसा संचालक ने प्रार्थी को दी। सूचना पाकर पर प्रार्थी दुर्ग पहुंचा और अपने बेटे को आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश किया। जब वह कहीं नहीं मिला तब थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। उसे आशंका है कि उसके नाबालिग लडक़े को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।