दुर्ग

बिजली गिरने से मजदूर की मौत
08-Oct-2026 11:25 PM
बिजली गिरने से मजदूर की मौत

दुर्ग, 8 अक्टूबर।  तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर राहुल निषाद को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वहीं मृतक मनोहर यादव निवासी लोरमी के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। बुधवार की शाम को तेज बारिश व बिजली कडक़ने के दौरान दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक पुलगांव थाना अंतर्गत तीन मजदूर महेश कॉलोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन कॉलोनी में कार्य कर रहे थे।
इस दौरान बिजली गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक मजदूर को शरीर में कंपन आ गया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मनोहर यादव को मृत घोषित कर दिया गया।


अन्य पोस्ट