दुर्ग

एग्रीस्टेक का पंजीयन 30 तक बढ़ा
05-Oct-2026 9:16 PM
एग्रीस्टेक का पंजीयन 30 तक बढ़ा

दुर्ग, 5 अक्टूबर। जिला दुर्ग में कुल 87 समितियों के आश्रित ग्रामों में 10 से 30 सितम्बर तक शिविर का आयोजन किया गया था जिसकी समीक्षा करने पर अपेक्षाकृत प्रगति नही हुई है।
जिले में 456941 बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) में से मात्र 140487 की पुर्ति हुई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन धान नहीं बिकेगा, सह खातेदारों का भी पंजीयन होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2026-27 में धान बिक्री के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं सह-खातेदारों का बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) अनिवार्य रहेगा। प्रगति संतोषजनक न होने के कारण शिविर की समय-सीमा 05 से 30 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये है।
 किसान एवं सह हिस्सेदार शिविर में, समिति सीएससी  एवं पटवारी के माध्यम से बकेट आईडी बनवा सकते है। प्रदेश में सर्वाधिक दुर्ग जिले का 456941 बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) का पंजीयन किया जाना है, जिसे शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लक्ष्य है।


अन्य पोस्ट