दुर्ग

उमरपोटी में आंगन मिलन कार्यक्रम
27-Sep-2026 3:28 PM
उमरपोटी में आंगन मिलन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 सितंबर।
परियोजना दुर्ग ग्रामीण सेक्टर उतई के ग्राम उमरपोटी के सामुदायिक भवन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू रहीं।अन्य विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य  झमीत गायकवाड़ सरपंच विजेंद्र साहू पंच प्रतिभा कोसरिया मंजू सोनवानी रहे।

श्रद्धा साहू ने कहा कि पर्यावरण संबंधी छोटे छोटे सुधार ही आगे जाकर बड़े प्रयास बनते हैं अत: अपने आस पास से ही छोटे सुधार से शुरुआत होना चाहिए। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सुकन्या समृद्धि योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बाल संदर्भ शिविर आदि के बारे में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी तथा पोषण एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कार्य करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता गायकवाड योगेश्वरी  चंपा चेलक महेश्वरी सोनवानी तथा आंगनबाड़ी सहायिका रेखा कुर्रे सुशीला अंबिका बंजारे नीलम साहू एवं मितानिन संतोषी साहू कुंती यादव अनीता पूर्णिमा और सुशीला का सम्मान किया गया।
गर्भवती माता नमिता जोगन शोभा विद्या और पुष्पा कुर्रे की गोद भराई की गई एवं 6 माह पूर्ण किए गए बच्चों खेमा सान्वी स्वाती का अन्नप्राशन किया गया। सरपंच विजेंद्र साहू जी के सहयोग से न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों को खीर पूड़ी केला सलाद लड्डू का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में अन्वी धारांश दीपशिखा लिशान की माता को पुरस्कृत किया गया कुर्सी दौड़ में लखेश्वरी  साहू प्रथम द्वितीय रेखा और तृतीय स्थान पर अनीता रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कजला टंडन को मिला।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एचबी (हीमोग्लोबिन), शुगर (रक्त शर्करा) और बीपी (ब्लड प्रेशर) की जांच की गई। आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौना बैंक में नामित जोगांस ने खिलौने प्रदान किये।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट