दुर्ग

दिलीप व सीता राम सम्मानित
26-Sep-2026 6:27 PM
दिलीप व सीता राम सम्मानित

दुर्ग, 26 सितंबर। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर सचिव दिलीप ठाकुर को इस विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केंद्र तथा कन्या छात्रावास परिसर दुर्ग में निवास रत छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण मार्गदर्शन एवं उनके हितार्थ कार्यों  में  विगत कई वर्षों से नियमित सक्रिय योगदान के लिये  सम्मान हुआ उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में भी ये केंद्रीय जेल  प्रशासन समाज कल्याणविभाग  जिला  प्रशासन द्वारा सम्मानित हुए हैं। इस सम्मान के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति सदस्य सत्यम शिवम सुन्दरम समिति जीवन दीप समिति स्वास्थ्य विभाग एवं कई सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई दी गई।


अन्य पोस्ट