दुर्ग

खालसा पब्लिक स्कूल में पौधरोपण
22-Sep-2026 4:06 PM
खालसा पब्लिक स्कूल में पौधरोपण

दुर्ग, 22 सितंबर।  खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जगजीत सिंह धीर, जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि अमित घोष के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए उनके साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम में खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण, साथ ही खालसा कॉलेज के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट