दुर्ग

निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से गिराया, शिकायत
07-Sep-2026 7:40 PM
निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से गिराया, शिकायत

दुर्ग, 7 सितंबर। निर्माणाधीन मकान को तोडक़र क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रार्थी ने पुलगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 (5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शरद कुमार गुप्ता निवासी नयापारा दुर्ग वार्ड नंबर 1 ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह राहुल गुप्ता निवासी बघेरा से वर्ष 2025 में नगपुरा बोरई स्थित भूमि खरीदा था। उस जमीन पर कालम डालकर दीवार खड़ी की गई थी।
23 अगस्त की सुबह 6 बजे आरोपी नवीन देवांगन निवासी नगपुरा जेसीबी के साथ कुछ लोगों को लेकर प्रार्थी के निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचा और जेसीबी से मकान को नुकसान पहुंचाया, जिससे प्रार्थी को 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
 


अन्य पोस्ट