दुर्ग

लूट-छेड़छाड़, 7 साल कैद
31-Aug-2026 6:15 PM
लूट-छेड़छाड़, 7 साल कैद

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 31 अगस्त।
पीडि़ता को साइकिल सहित गिराकर उसके साथ मारपीट करते हुए सोने की बाली की लूट करने के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक छेड़छाड़ कर लज्जा भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी दुर्ग अवध किशोर की कोर्ट ने आरोपी हृदेश उर्फ हिरदेश यादव वर्तमान निवास रावण भाटा जामुल को धारा 74 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास, 115 (2) के तहत 6 माह सश्रम कारावास, धारा 309 (6) के तहत 7 वर्ष सश्रम कारावास, धारा 87 के तहत 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने पैरवी की थी।

अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को पीडि़ता अपने साइकिल से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सीजी 07 एल ए 3962 में सवार आरोपी उसके पास आया और साइकिल सहित उसे खींचकर सड़क से जंगलनुमा झाडिय़ों में ले जाकर गिरा दिया। इसके बाद सेक्टर 9 पीजी कॉलेज के पीछे ले जाकर उसकी बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ किया और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जब पीडि़ता ने चिल्लाई तो आसपास के लोग आने लगे। इस पर हमला करने वाले आरोपी ने पीडि़ता के कान में पहने सोने की बाली को छीन लिया और अपनी मोटरसाइकिल को भी वहीं छोड़कर भाग निकला था।
जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।


अन्य पोस्ट