दुर्ग

वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन
27-Aug-2026 5:51 PM
वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन

भिलाई नगर, 27 अगस्त। भिलाई की स्थानीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का 56 वर्ष की आयु में 26 अगस्त को निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे मिश्रा के निधन की खबर से भिलाई शहर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। निगम सदन में जनहित के सवालों को बेबाकी, तर्क और गहन अध्ययन के साथ उठाने वाली एक बुलंद आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त दोपहर को राम नगर स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
पांच चुनाव, पांचों बार जनता ने निर्दलीय पर जताया भरोसा सेक्टर-2, सडक़-6 निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा की राजनीतिक यात्रा अपने आप में एक मिसाल रही। नगर निगम भिलाई के गठन के बाद हुए सभी पांच बार नगर निगम चुनावों में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और हर बार जीत दर्ज की।


अन्य पोस्ट