दुर्ग

जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह 6 को
26-Aug-2026 6:01 PM
जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह 6 को

दुर्ग, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज जिला संगठन द्वारा 6 तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण एवं जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन 6 सितंबर को स्वामी विवेकानंद हॉल सभागार, जेल चौक, दुर्ग में किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण, सांस्कृतिक नृत्य, तीज क्वीन प्रतियोगिता तथा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही रस्साकसी, फुगड़ी, खुर्शीद दौड़ सहित विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक खेल भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिला प्रकोष्ठ ने समाज के सभी पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट