दुर्ग

शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
23-Aug-2026 4:22 PM
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 23 अगस्त। सुपेला पुलिस ने फरीद नगर स्थित लाल मैदान की झाडिय़ों के पास अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 96 पाव देशी शेरा मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 17.280 बल्क लीटर और कीमत करीब 9 हजार 600 रुपए है। पुलिस ने बिक्री से प्राप्त 480 रुपए नगद भी जब्त किए।

सुपेला पुलिस के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीद नगर के लाल मैदान की झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर सुपेला पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकडक़र पूछताछ की गई। उसकी पहचान रमेश ध्रुव सुपेला के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी सफेद बोरी से 180-180 एमएल के 96 पाव देशी शराब तथा 480 रुपए बिक्री की रकम बरामद हुई। पुलिस ने शराब और नगदी जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट