दुर्ग
यातायात नियमों का उल्लंघन, जुर्माना
16-Aug-2026 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 अगस्त। पुलिस द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुख अंडर ब्रिज मार्गों पर शाम से विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24, तीन सवारी के 156 एवं ब्लैक फिल्म के 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर न्यायालय द्वारा 12 से 20 हजार रुपए का चालान किया जा रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा शाम 6 बजे से विशेष पॉइंट लगाकर अंडर ब्रिज मार्गों पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर तेज गति एवं शराब के नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए चेकिंग बढ़ाई गई है। दो दिनों में विशेष चेकिंग के दौरान 24 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे