दुर्ग
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति संध्या
14-Aug-2026 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 अगस्त। देश की आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर में देशभक्ति और संगीत से सराबोर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
रफ़ी फ़ाउंडेशन, दुर्ग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध एवं प्रतिभावान गायक-गायिकाएं अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
यह विशेष स्वतंत्रता दिवस संगीत कार्यक्रम 15 अगस्त को शाम 7 बजे पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में आयोजित होगा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ-साथ हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार एवं लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे