दुर्ग

आईसीएआई भिलाई शाखा का एक दिवसीय सेमीनार
15-Jun-2026 5:49 PM
आईसीएआई भिलाई शाखा का एक दिवसीय सेमीनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 जून।
आईसीएआई भिलाई शाखा (सीआईआरसी) द्वारा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन सीएआई भवन, भिलाई में किया गया।
इस कार्यक्रम में 90 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी द्वारा स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने वर्तमान समय में जीएसटी अपील एवं लिटिगेशन की समझ के महत्व पर प्रकाश डाला।
तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञ सीए रमनदीप सिंह भाटिया एवं सीए नवनीत गर्ग ने जीएसटी सर्च एवं सीजऱ, ऑडिट, डॉक्यूमेंटेशन तथा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उनके सत्र ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत उपयोगी रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा के कोषाध्यक्ष सीए प्रभजीत सिंह जग्गी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन शाखा की प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सीए सुखदेव राठी (अध्यक्ष), सीए दिलीप कुमार जैन (उपाध्यक्ष), सीए प्रतीक अग्रवाल (सचिव), सीए प्रभजीत सिंह जग्गी (कोषाध्यक्ष), सीए तलविंदर सिंह सैनी  चेयरमैन), सीए राजेश कुमार बाफना (कार्यकारी सदस्य) शामिल रहे। आईसीएआई भिलाई शाखा सदस्यों के निरंतर व्यावसायिक विकास हेतु ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट