दुर्ग
संदल का पुरस्कार वितरण कल
05-Jun-2026 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 जून। हजरत बाबा सैय्यद अब्दुरहमान शाह काबुली रहमातुल्ला अलैह पुराना बस स्टैंड दुर्ग के मई 2026 के उर्स पाक कार्यक्रम के अवसर पर निर्णयक मण्डल सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा संदल,चादर, व, झांकियां निकाली गई थी जिनकी प्रविष्टि निर्णायक मंडल में की गई है। उन्हें स्मृति स्वरूप पुरस्कार व सम्मान 6 जून को रात्रि 8.30 बजे दरगाह प्रांगण में किया जाएगा व सालाना उर्स पाक कमेटी के द्वारा शुकराने की चादर पेश की जावेगी। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कौशिक अध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी होंगे, जिनके कर कमलो से कमेटियों को सम्मानित व स्मृति स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


