दुर्ग

सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन, गिरफ्तार
05-Jun-2026 5:34 PM
सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन, गिरफ्तार

दुर्ग, 5 जून। रोड के किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन कर रहे एक आरोपी को पुलगांव पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर उसे जमानत पर रिहा किया गया। इस दौरान अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने बताया कि 3 जून को आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे, मनोज यादव की टीम शासकीय वाहन से टाउन भ्रमण एवं अड्डे बाजी की पतासाजी पर रवाना हुई थी। भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि शुभम के मार्ट के पास रोड के किनारे सार्वजनिक स्थल पर कुछ व्यक्ति शराब पी रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते एक व्यक्ति को पकड़ा पुलिस को आता देख अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकले थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलेश्वर साहू 25 वर्ष पिता परदेसी साहू निवासी केनाल पारा ग्राम चंदखुरी बताया।

जांच में आरोपी द्वारा शराब का सेवन करना पाया गया था।
 


अन्य पोस्ट