दुर्ग

चोरियों का खुलासा, एक नाबालिग समेत 3 पकड़ाए
02-Jun-2026 6:19 PM
चोरियों का खुलासा, एक नाबालिग समेत 3 पकड़ाए

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जून।
भिलाई नगर पुलिस ने सेक्टर-10 में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा है। चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार हुआ है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 इलाके में लगातार छोटी-बड़ी चोरियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में थाना भिलाई नगर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंशुल सैनी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमन साव को भी गिरफ्तार किया, जो चोरी का सामान खरीदने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एसी के आउटर यूनिट, माल ढोने में इस्तेमाल की गई मालवाहक गाड़ी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4.14 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर अंशुल सैनी और अमन साव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट