दुर्ग
एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज
22-May-2026 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 मई। मोहन नगर थाना अंतर्गत ग्रीन चौक दुर्ग में घर के सामने खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी के संजय राव ग्रीन चौक दुर्ग में नाश्ते का ठेला चलाता है। 17 मई को सुबह 5.45 बजे उसने अपनी स्कूटी एक्टिवा सीजी 07 सी एस 0672 को अपने घर के सामने ग्रीन चौक में खड़ी किया था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकला तो देखा उसकी स्कूटी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए एक्टिवा की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है। आसपास तलाश करने के बाद जब प्रार्थी को अपनी गाड़ी नहीं मिली तब उसने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


