दुर्ग

लाखों के सामान रखे बैग को आरपीएफ ने लौटाया
17-May-2026 9:59 PM
लाखों के सामान रखे बैग को आरपीएफ ने लौटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई।
ट्रेन में यात्री के छूटे बैग को आरपीएफ दुर्ग ने सही सलामत यात्री को सौंप दिया है। यात्री के उस बैग में 8,27,800 मूल्य के डॉलर,एप्पल टेब, सोने की अंगूठी, दवाइयां और अन्य सामान थे।
आरपीएफ दुर्ग प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि 16 मई को ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के ए 2 बर्थ नंबर 13, 14 के यात्री अवतार सिंह 75 वर्ष जबलपुर से उसलापुर तक परिवार सहित यात्रा कर रहे थे।
उसलापुर स्टेशन पर वे अपने सामान के साथ उतर गए परंतु अपने काले रंग के बैग को बर्थ पर ही भूल गए थे। ट्रेन दुर्ग स्टेशन आने पर महिला आरक्षक शारदा एवं आरपीएसएफ आरक्षक प्रसन्नजीत विश्वास द्वारा चेक करने पर कोच अटेंडेंट द्वारा लावारिस बैग की जानकारी दी गई।

बैग को चेक करने पर उसमें डॉलर थे जिसकी कीमत लगभग 2,30,000 रुपए थी। एप्पल टेब जिसकी जिसका मूल्य लगभग 3,12,800 रुपए था, विदेशी दवाई जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये थी,25000 रुपए कीमत की गोल्ड अंगूठी आदि थे। अन्य सामान की कीमत लगभग 10000 रुपए थी।
सारे सामान का कुल अनुमानित मूल्य 8,27,800 रुपए था। यात्री के बैग में मोबाइल नंबर पाया गया जिससे उन्हें सूचना दी गई। यात्री के रिश्तेदार दुर्ग निवासी भाग सिंह विरदी आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित हुए और औपचारिक कार्रवाई के पश्चात बैग सारे सामान के साथ उन्हें सूपुर्द किया गया।


अन्य पोस्ट