दुर्ग
शिल्वी यादव को पीएचडी की उपाधि
16-May-2026 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 मई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि कीट विज्ञान विभाग द्वारा ग्राम डुन्डेरा निवासी शिल्वी यादव को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। मुकुंद राम यादव एवं चंद्रप्रभा यादव की सुपुत्री हैं। उन्हें यह उपाधि एंटेमोपैथोजेनिक निमेटोड विषय में शोध के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध सलाहकार प्रोफेसर डॉ. सोनाली देवले एवं सहायक सलाहकार डॉ. वाय के यदु तथा विभागाध्यक्ष बी पी कतलम के के मार्गदर्शन में पूर्ण की। उन्हें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रामेन डेका ने पीएचडी की यह उपाधि प्रदान की । इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषिमंत्री रामविचार नेताम आदि मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


