दुर्ग

मोहन नगर क्षेत्र में बीट बनाकर पुलिस ने सुविधा बढ़ाई
03-May-2026 10:42 PM
मोहन नगर क्षेत्र में बीट बनाकर पुलिस ने सुविधा बढ़ाई

दुर्ग, 3 मई।  मोहन नगर थाना अंतर्गत पूरे क्षेत्र को चार बीट में बांटकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि इसको लेकर चौक चौराहों  एवं वार्डों के भीतर फ्लेक्स लगाकर पुलिस द्वारा जानकारी दी जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूर्व से बनाई जा चुकी है परंतु आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह फ्लेक्स लगाकर व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर- संतरा बाड़ी, उरला-सिकोला बस्ती, दीपक नगर-मालवीय नगर, तितुरडीह-कातुलबोर्ड को चार अलग-अलग बीट में बांट दिया गया है। बीट नंबर 2 में उपनिरीक्षक निर्मल यादव प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी, आरक्षक अमित वर्मा एवं हिमांशु जंघेल की ड्यूटी लगाई गई है। बीट नंबर तीन में उपनिरीक्षक राजेश पांडे, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार भीमटे, आरक्षक जितेश यादव एवं राज किशोर तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है और सभी फ्लेक्स में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।
कभी भी किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना हो, किसी को कहीं कोई समस्या आती हो तो आम नागरिक तुरंत पुलिस को संपर्क कर उनसे सहायता प्राप्त कर सकता है।


अन्य पोस्ट