दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल। कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त एक आरोपी को वैशालीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस ने पूर्व में पंजीबद्ध अपराध में सहयोगी आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 17 अप्रैल को थाना वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों ने कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा खेला एवं खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं एक आरोपी को पकड़ा। इसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन ( 40 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर थाना जामुल जिला दुर्ग को चिन्हित कर रविवार को गिरफ्तार किया है।


