दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि बाम्बे आवास उरला निवासी स्वर्ण स्वाति बलवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह क्वीन फैशन कपड़े की दुकान में काम करती है। उसका बड़ा लडक़ा हर्ष बलवीर 14 साल का है जो कक्षा सातवीं में पढ़ाई कर रहा है।
14 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे वह अपने मामा के घर बीडी कॉलोनी सामान लेने जा रहा था। उरला साईं तालाब के पास ट्रैक्टर सीजी 05 जी 1603 के चालक ने तेज, लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए हर्ष को टक्कर मार दिया। इससे उसके सिर, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


