दुर्ग

1 अप्रैल को साहित्य समागम
30-Mar-2026 5:45 PM
1 अप्रैल को साहित्य समागम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च।
पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को समर्पित साहित्य समागम 1 अप्रैल को आशीर्वाद भवन, (एमआईजी मार्केट),  हनुमान मंदिर के पास, पद्मनाभपुर में शाम 4 से 6 बजे तक मुख्य अतिथि महापौर अल्का बाघमार, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजन यादव खैरागढ़,  शशि सुरेन्द्र दुबे, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार राजेंद्र मौर्य बिलासपुर, गीतकार किशोर तिवारी, आलोक शर्म, सतीश पांडेय, डॉ. बीना रागी सहित दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के कवियों की उपस्थिति में होगा।
एक अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण विभूतियों को सामाजिक अपेक्षाओं एवं अंकेक्षण की हास्य व्यंग्य की शैली में अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र दुबे, डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा एवं दाऊ मनहरण लाल अग्रवाल स्मृति सद्भावना सम्मान प्रदान किया जाएगा। हास्य कवि सम्मेलन, साहित्य समागम के कार्यक्रम को सफल बनाने सद्भावना संयोजक राजीव अग्रवाल दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति अध्यक्ष बलदाऊ साहू सहित टीम प्रयासरत हैं।


अन्य पोस्ट