दुर्ग

आरक्षक व प्रार्थी से मारपीट, मिली सजा
25-Mar-2026 4:15 PM
आरक्षक व प्रार्थी से मारपीट, मिली सजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मार्च।
मारपीट की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट, प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को कोर्ट ने सजा दी है।  तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग यशवंत कुमार सारथी की कोर्ट ने आरोपीगण दुर्गेश चंद्राकर, नकुल चंद्राकर एवं मनोज चंद्राकर सभी निवासी शंकर नगर थाना मोहन नगर को न्यायिक अभिरक्षा में बिताई गई अवधि तक का कारावास एवं 10-10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं आरोपी धर्मेंद्र चंद्राकर को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 10000 रुपए अर्थदंड की सजा दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक भावेश कटारे ने पैरवी की थी।


अन्य पोस्ट